धोखेबाज दुराचारी को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को कोतवाली सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


   उल्लेखनीय है कि गत 22अगस्त को वादिनी इन्दू देवी पत्नी स्व. शम्भू हरिजन निवासी चकफैज छतरी थाना कोतवाली गाजीपुर ने तहरीर दी थी कि अमजद अंसारी पुत्र सोफियाना अंसारी निवासी मुहल्ला नुरुद्दीनपुरा थाना कोतवाली जिला गाजीपुर द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी की पुत्री के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। बाद में जाति सूचक गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दी है। इसके सम्बन्ध में  एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थी और रविवार को वांछित अभियुक्त को सुखदेवपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। आरोपी को गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी ,  थाना कोतवालीसदर, जनपद- गाजीपुर मय टीम शामिल रहे।

Views: 96

Advertisements

Leave a Reply