शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान खाक
गाजीपुर। देर रात दुकान से सटे गोदाम में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने से वहां मौजूद लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
यह हादसा नंदगंज थाना क्षेत्र के चोचकपुर रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने आयुष किराना स्टोर के गोदाम में देर रात हुआ। रात में जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग ने गोदाम में मौजूद सामानों को जलाकर राख कर दिया।
बताया गया कि रात पौने बारह बजे धुआं उठता देख स्थानीय लोग वहां पहुंचे लेकिन तब तब आग प्रचण्ड हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़िता आयुष जायसवाल के अनुसार आग से करीब तीन लाख रुपए का माल जलने का अनुमान है।
Views: 40
Advertisements









