पंचांग व राशिफल – 25 अगस्त 202
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
वार सोमवार
योग सिद्ध
सूर्योदय 05:32
सूर्यास्त 18:26
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल 07:35 – 09:10
अभिजीत मुहूर्त 11:57 – 10:48
जानिए आज का राशिफल………
मेष
आज के दिन संतुलन बनाये रखने की जरूरत है। रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टवादिता बहुत जरूरी है। आज तनाव पर नियंत्रण रखें। कार्यों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। अनावश्यक खर्च करने से बचें। धन निवेश वरिष्टों की सलाह से और सोच समझकर करें।
वृषभ
आज धन लाभ के योग हैं। सहकर्मियों की राजनीति से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। आज का दिन शुभ फलकारी है। तनाव को कम करने के लिए योग का सहारा लाभदायक होगा।
मिथुन
आज का दिन सामान्य है। मन और शरीर दोनों में भारीपन का भाव होगा। निराशा और नकारात्मक सोच को अपने पर हावी न होने दें। धन को सोच समझ कर ही खर्च करें।
कर्क
आज शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। आज का दिन दौड़ भाग और परेशानी तथा उलझन भरा हो सकता है। काम की अधिकता से तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है। सोच समझ कर निर्णय लेना हितकर होगा।
सिंह
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। दिन भर काम करने के बीच समय-समय पर अल्प विश्राम लेते रहें इससे थकान दूर होगी और फिर नयी उर्जा मिलेगी। आज आपको नये समाचार भी मिल सकते हैं।
कन्या
आज के दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ का योग है।
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दूसरों की गलती को नजर अंदाज करें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला
आज आपकी सकारात्मक सोच से लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक सफलता से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत करना हितकर रहेगा।
वृश्चिक
आज जीवन में मस्ती और बदलाव का संकेत मिल रहा है। आप रिश्तों में नए और गंभीर स्थिति पर हैं। परेशानियों से लड़ने और नई जिम्मेदारियां को उठाने के लिए स्वयं को तत्पर रखें।
धनु
आज वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बनाए रहें। परिवार की बातों पर ध्यान देते हुए उनके साथ भी समय व्यतीत करें। पारिवारिक जीवन में उतार चढा़व बना रहेगा
मकर
आज का दिन हलचल से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको वरिष्ठ लोगों की नाराजगी भी उठानी पड़ेगी। अपनी सकारात्मक सोच और ऊर्जा बनाए रखें। अनावश्यक व बाहरी खान-पान से दूर रहें।
कुंभ
आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो दिन का लाभ उठा सकेंगे। दूर दराज के सम्बन्धियों से तल्खी बनी रहेगी।
मीन
आज का दिन उत्तम है। लंबे समय से चले आ रहे गलतफहमी के मामले सुलझ सकते हैं। करीबियों से मधुर सम्बन्ध बनेगा।पारिवारिक खर्चों पर ध्यान दें। फिजूल खर्ची से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आवागमन में सतर्कता आवश्यक है।
Views: 175









