पंचांग व राशिफल – 26 अगस्त 2025

पंचांग व राशिफल – 26 अगस्त 2025


पंचांग

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    भाद्रपद

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                     तृतीया 

नक्षत्र                     हस्त 

वार                        मंगलवार  

योग                        साध्य

सूर्योदय                   05:33

सूर्यास्त                   18:21

चन्द्रमा                     कन्या 

राहुकाल                 15:33 – 17:09

अभिजीत मुहूर्त         11:56 – 12:47

जानिए आज का राशिफल 

मेष 

आज अपनी निजी बातों और योजनाओं को समय से पहले सार्वजनिक करने से बचना चाहिए। योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत जरूरतों को नजरअंदाज न करें। इससे कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। कार्य पूर्ण करने के लिए  अधिक  मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष

अपनी वाणी और व्यवहार में वास्तविक परिवर्तन करने की आवश्यकता है। अपने कटु व्यवहार और क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिश्रम का परिणाम देर से मिलेगा। धैर्य से अपने कार्यों को रगन के साथ पूरा करें,लाभ मिलेगा।

मिथुन 

कामकाज में परिवर्तन से निजी जीवनशैली में अस्थिर हो सकती है। तनाव और चिंता से बचते हुए कार्य को विकास का अवसर मानकर मनोयोग से करने से लाभ होगा। सतर्कता और मधुर व्यवहार से आप परिस्थितियों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे।

कर्क 

आज क्रोध और नकारात्मक सोच आपके काम को प्रभावित कर सकती है। दिन में मस्तिष्क में उतार-चढ़ाव बनते रहेंगे। दूसरों की दखल अंदाजी से आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। अपनी बातें हर किसी से साझा न करें, इससे आपकी गोपनीयता खत्म होगी।

सिंह 

आज का दिन सामान्य फलकारक है। परिजनों की भावनाओं के  अनुसार अपने को बदलना संभव नहीं है। किसी निर्णय में परिजनों का साथ न मिलने से नाराजगी का माहौल बन सकता है। आपके सकारात्मक सोच और अपने प्रयासों से आप स्थिति पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे।

कन्या 

आज आप पर काम का बोझ कम होगा। धन से जूड़े मामले में अहम निर्णय लेना आवश्यक है।  इससे भविष्य में लाभ के योग बन रहे हैं। लाभ मिल सकता है। परिजनों के साथ नज़दीकियां  बढ़ने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला

आज सोच समझकर ही निर्णय लें। भावनाओं में बहकर या भावुक होकर निर्णय न लें अन्यथा हानि हो सकती हैं। कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह विचार करके ही निर्णय लें। जल्दबाजी से बचना हितकर होगा।

वृश्चिक 

 अपनों के साथ बहस करना  घाटे का सौदा साबित होगा। अलग सोच रखने के बावजूद दूसरे के विचारों को भी तजब्बोदें। आपसे इधर सोच रखने वाला हर व्यक्ति आपके खिलाफ नहीं है। वास्तविकता के धरातल पर अपने को परिस्थितियों के अनुकूल ढालना उचित होगा।

धनु

अपनी जिम्मेदारियों का स्वयं निर्वहन करें। दूसरों  के सहयोग से तत्काल राहत मिल सकती है, परंतु बाद में परेशानियां हावी हो सकती हैं। पारिवारिक सम्बन्धों पर कटुता न आने दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आर्थिक मामलों में पारदर्शिता रखने से आप तनाव मुक्त रहेंगे।

मकर 

 आज आपका मन चाहा कार्य करने का दिन है। इससे आपको प्रसन्नता होगी। अपनी जिम्मेदारियों के साथ स्वयं के लिए भी समय निकालें। वरिष्ठ परिजनों से अपने कार्यों हेतु सलाह मशविरा कर सकते हैं। इससे परिवार में पूछ परख बढ़ेगी । 

कुंभ 

आप के जीवन में मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कोई नया व्यक्ति मार्गदर्शन के रूप में आकर आपके जीवन की दिशा बदल देगा। रिश्तों में आत्मियता बनाएं। जीवन में संतुलन बनाए रखें।  कर्म का उचित फल प्राप्त होगा।

मीन 

 आज का दिन उत्तम है। स्वयं में एकाग्रता और धैर्य बनाए रखें। पुरानी  परेशानी दूर हो सकती है। विरोधियों से सतर्कत रहना चाहिए। अपने विरोधियों से बचकर लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करने से लाभ मिलेगा। क्रोध और वाण पर नियंत्रण से आप अपने कार्य में सफल होंगे

Views: 177

Advertisements

Leave a Reply