नहीं रहे शिव शक्ति ऑटो सेंटर के संचालक रमाशंकर सिंह
गाज़ीपुर। जनपद के भड़सर स्थित शिव शक्ति ऑटो सेंटर के संचालक रमाशंकर सिंह (82 वर्ष) का बीमारी के दौरान बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही उनके शुभचिंतकों समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। शुभेच्छुओं ने उनके आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सुनील कुमार सिंह ने दी। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में गणमान्य जन, शुभचिंतक, रिश्तेदार व जनप्रतिनिधि आदि लोग मौजूद रहे। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पत्रकार अजय कुमार सेठ विनय ठाकुर, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव आदि ने मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Views: 18
Advertisements









