पंचांग व राशिफल – 23 अगस्त 2025
पंचांग व राशिफल – 23 अगस्त 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
नक्षत्र मघा
वार शनिवार
योग परिघा
सूर्योदय 05:32
सूर्यास्त 18:26
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल 09:09 – 12:23
अभिजीत मुहूर्त 11:59 – 10:46
जानिए आज का राशिफल…….
मेष
आज उत्साह और आत्मविश्वास से भरे पूर रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी सोच समझ से अधिकारी प्रभावित होंगे । कार्य क्षेत्र में नया अनुबंध मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा। रुका धन मिलने की संभावना है। कार्य की अधिकता से शाम में थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष
आज सोच समझ कर निर्णय लेने में भलाई है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों में वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभकारी साबित होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मिथुन
आज आप अपनी बुद्धि और तर्क क्षमता से बड़ी उलझन को सुलझाने मेंं कामयाब होंगे। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। कुछ पुराने दोस्तों से संपर्क बनेगा।
कर्क
आज सकारात्मक सोच से कार्यक्षेत्र में अच्छा फल मिलेगा। उच्चाधिकारी के व्यवहार से मन आनंदित रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए समय निकालें। पुराने रोग से राहत मिलेगी।
सिंह
आज आपकी निर्णायक भूमिका से लाभ मिलेगा। अचानक नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ने की उम्मीद है। परिजनों को समय दें और उनके प्रति जागरूक रहें। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा व्यतीत होगा।
कन्या
आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति है। धन निवेश के लिए दिन अनुकूल है लेकिन वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
तुला
आज आप अपने व्यवहार और शब्दों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। कार्य स्थल में क्रोध और आवेश में निर्णय लेने से बचें। विवाद से दूर रहना हितकर होगा। जीवनसाथी के विचारों को समझना चाहिए और फिर समस्या को हल करने का प्रयास करना आवश्यक है। स्वविवेक से काम करने से सफलता मिलेगी।
धनु
आज का दिन अनुकूल है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। साक्षात्कार या नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
मकर
आज का दिन अनुकूल नहीं है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है अन्यथा हानि संभव है। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। तनाव से शरीर निस्तेज महसूस होगा।
कुंभ
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। आज लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने सहयोगी से लाभदायक सुझाव मिल सकता है। पारिवारिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। बच्चों पर ध्यान देना जरूरी है।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन
आज अपने कार्यों पर विशेष ध्यान रखें। बिगड़े काम को आसानी से सुलझाने में सफल होंगे। तनाव और निराशा से से बचने के लिए सैच को बदलें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। विचलित न हों, कार्य क्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी।
Views: 153









