दो अभियुक्ताओं व एक बाल अपचारी को पुलिस ने दबोचा
मार पीट में घायल वृद्ध की हुई थी मौत
गाजीपुर। पुराने विवाद और चौदह सौ रुपये की चोरी के मामले को लेकर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की रात मारपीट हुई थी। विरोधियों की मार से घायल वृद्ध चेयरमैन यादव और उनका पुत्र राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वाराणसी में इलाज के दौरान जहां चेयरमैन यादव के मौत हो गई वहीं उनके पुत्र गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती ैं
पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी और शुक्रवार को मामले में वांछित दो अभियुक्ताओं व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में मन्ती देवी पत्नी मन्नू यादव उर्फ मकुन्ना व सुनीता यादव पत्नी सुदर्शन यादव निवासीगण ग्राम सुल्लतानपुर थाना दुल्लहपुर गाजीपुर को क्षेत्र के ओड़राई नहर पुलिया से अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह व उपनिरीक्षक मो. इस्लाम मय हमराह थाना दुल्लहपुर गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 44









