राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही मौतों के विरोध में धरना प्रदर्शन 

रसूलपुर बेलवा कट पर कई लोग गवां चुके हैं जान


गाजीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 वाराणसी – गाजीपुर मार्ग अंतर्गत रसूलपुर बेलवा टी शेखपुर क्रॉसिंग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यहां दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर, ओवरब्रिज या अंडरपास बनवाना अति आवश्यक है। अब तक हुए अनेकों हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और अनेकों लोग बैशाखियां पर चर रहे हैं।

      क्षेत्रीय लोगों तथा समाजसेवियों ने अनेकों बार प्रशासन व संबंधित विभाग के समक्ष कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। पीजी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री व नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी दिनेश यादव ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन भर भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं जिससे स्थानीय राहगीरों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को सड़क पार करने में बड़ी कठिनाइयां होती हैं‌। अब तक यहां कई घटनाएं एवं जनहानि हो चुकी है। गत छह जुलाई को यहां दुर्घटना में नसीरपुर  निवासी जितेंद्र पाल के घर के सदस्यों के साथ एक्सीडेंट हुआ जिसमें एक साथ चार मौतें हुई। मौत के बाद उनका परिवार उजड़ गया‌ वहीं इस घटना के तीन दिन बाद रूहीपुर निवासी सचिन कुमार का एक्सीडेंट हो गया जो आज भी वाराणसी हॉस्पिटल में अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

    दिनेश यादव ने कहा कि अब तक इस क्रॉसिंग पर सैकड़ों एक्सीडेंट हो चुका है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग के जिम्मेदार अधिकारी  बेलवा क्रॉसिंग पर ब्रेकर और नेरो का कार्य तथा  रंबल स्प्रिट लगाने का कार्य प्रारंभ किए परन्तु र बीच में ही छोड़ कर चले गए जो आज भी  दुर्घटना का कारण बना हुआ है। खानपुर के पास इस मार्ग पर लगी  स्ट्रीट लाइटें भी  बंद पड़ी जिससे रात में आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सत्याग्रह के माध्यम से हम यहां की क्षेत्रीय जनता की ओर से ही अधिकारियों को कहना चाहेंगे कि समय रहते हुए अगर जनता की सुविधा हेतु कार्य शुरू नहीं किया गया तो हम लोग इसकी लड़ाई तब तकलड़ते रहेंगे जब तक  मांगे पूरी नहीं हो जाती।

Views: 40

Advertisements

Leave a Reply