योगी वेशधारी मुस्लिम युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ 

गाजीपुर। योगी के भेष में भिक्षाटन करते संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया जहां उससे पुलिस व आई बी द्वारा पूछ ताछ की जा रही है।


     यह मामला सादात थाना क्षेत्र के दलीपरायपट्टी गांव में सामने आया। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को भीख मांगते हुए पकड़ा। उसी दौरान वहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह भी आ पहुंचे । जब कड़ाई से पूछताछ की जाने लगी तो योगी वेशधारी वह युवक घबराकर वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने दौड़कर उसे पचईपट्टी गांव की राजभर बस्ती से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे मिले आधार कार्ड और बैंक पासबुक से उसकी पहचान मऊ जिले के नवापुरा खालसा निवासी सोहराब पुत्र फुलबदन के रूप में हुई।

       ग्रामीणों की सूचना पर सादात थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब दस बजे उसे  हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष सादात वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है। आईबी के अधिकारी भी थाने पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं।

      पूछताछ में सोहराब ने बताया कि उसके साथ आठ अन्य मुस्लिम युवक भी योगी वेश में अलग-अलग जगहों पर घूमते हैं। बुधवार को सोहराब के घर से अरशद उर्फ मुन्ना और नवापुरा खालसा के पूर्व प्रधान के पुत्र भोला सिंह, सत्यप्रकाश सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि नवापुरा खालसा मूल रूप से आजमगढ़ जिले में है। यहां ठाकुर समुदाय के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। इस बस्ती के अधिकांश मुस्लिम योगी के वेष में भिक्षाटन करते हैं।

Views: 85

Advertisements

Leave a Reply