लूट के दो सहयोगियों को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। रामपुर माँझा थाना पुलिस ने लूट की घटना के सहयोगी दो अभियुक्तों को बुधवार को क्षेत्र के चकेरी बुढ़उ बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।


    लूट उल्लेखनीय है गत आठ अगस्त को थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से लूटेरों व उनके साथियों की सुरागरसी में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उस घटना की रेकी करने वाले दो अभियुक्तों रोहित चौधरी पुत्र विनोद चौधरी निवासी ग्राम सरौली थाना करण्डा जनपद गाजीपुर व ओमकार प्रजापति पुत्र कैलाश प्रजापति निवासी ग्राम धरवां थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से नब्बे हजार रुपए व एक  मोटरसाइकिल पंजीकरण नं यूपी 61एई 3541भी बरामद किया है। अपराध में संलिप्त और बरामड़की के आधार पर गिरफ्तार अभियोगटन के विरुद्ध विधि कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  में प्रभारी निरीक्षक बिन्द कुमार मय हमराह व उपनिरीक्षक मोतीलाल मय हमराह थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 61

Advertisements

Leave a Reply