शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे माधव कृष्ण
गाजीपुर। “गंधर्व म्यूजिक एकेडमी” द्वारा शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से अहर्निष योगदान देने वाले शिक्षक माधव कृष्ण को *”डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान”* से सम्मानित किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि “गंधर्व म्यूजिक एकेडमी” विगत दस वर्षों से गाजीपुर में निरन्तर संगीत साधना में लीन हैं। एकेडमी सामाजिक व सांस्कृतिक समारोहों में निरन्तर भागीदारी सुनिश्चित करती रही है और क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती रही है।
इसी क्रम में “गंधर्व म्यूजिक एकेडमी” ने शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ योगदान देने वाले शिक्षक माधव कृष्ण को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ लेखक, चिंतक, साहित्यकार और मानवतावादी माधव कृष्ण ग़ाज़ीपुर में लगभग डेढ़ दशक से आज के समय में अंग्रेजी माध्यम से गुरुकुल जैसी परंपराओं से युक्त भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर केंद्रित शिक्षा का दान दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल अष्टभुजी कालोनी ,बड़ीबाग के माध्यम से कर रहे हैं। गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के डायरेक्टर विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया की पूरे वर्ष चयन की प्रक्रिया चलती रहती है और उनमे से सर्वश्रेष्ठ एक नाम चुन कर उन्हे सम्मानित किया जाता है!
यह आयोजन आगामी 07 सितंबर (रविवार) को तुलसी सागर स्थित गंधर्व म्यूजिक एकेडमी पर प्रातः नौ बजे से आरम्भ होगा। कार्यक्रम में विदेशों में संगीत की शिक्षा दे रहे विश्व विख्यात सितार वादक पं० देवब्रत मिश्रा और प्रसिद्ध लोक कलाकार रामअलम सिंह मधुर द्वारा भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संगीता की प्रस्तुति भी होगी।
Views: 93








