छिपी प्रतिभा को उजागर करने हेतु आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज द्वारा आयोजित होने वाली विविध प्रतियोगिताओं की तैयारी सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई।
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने कहा कि विद्यार्थियों व युवाओं की छिपी प्रतिभा को मुखरित एवं उजागर कर,उन्हें मंच प्रदान कर सम्मानित करना है। इसी दृष्टि से संस्था प्रति वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित कर चयनित प्रतिभागियों वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित करती है। प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि ये प्रतियोगिताएँ दो केन्द्रों (गाजीपुर नगर व जंगीपुर) पर होंगी। इस वर्ष सामान्य ज्ञान, गणित,निबन्ध, चित्रकला, विचार-अभिव्यक्ति, हिन्दी सुलेख व श्रुतलेख,अंग्रेजी सुलेख व श्रुतलेख, सामान्य हिन्दी ज्ञान एवं सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता होगी। चार वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कक्षा चार से बारह तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। आवेदन-पत्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा संस्था द्वारा निर्धारित केन्द्रों से प्राप्त किया जा सकता है।
बैठक की अध्यक्षता गंगा विशुन यादव एवं संचालन इंजीनियर मनीष गुप्ता ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभाकर त्रिपाठी, विद्युत प्रकाश, राजेश वर्मा,अरविन्द कन्नौजिया,नीरज वर्मा,आनन्द प्रकाश,विनोद कुमार,रामजी वर्मा आदि उपस्थित थे।जंगीपुर इकाई संयोजक विद्युत प्रकाश ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Views: 23









