पंचांग व राशिफल – 20 अगस्त 2025

पंचांग व राशिफल – 20 अगस्त 2025


पंचांग

विक्रमी संवत        2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    भाद्रपद

पक्ष                     कृष्ण पक्ष

तिथि                    द्वादशी 

नक्षत्र                      पुनर्वसु 

वार                        बुधवार  

योग                       सिद्धि 

सूर्योदय                   05:30

सूर्यास्त                   18:29

चन्द्रमा                     मिथुन 

राहुकाल                 12:23 – 14:00

अभिजीत मुहूर्त         ******************

जानिए आज का राशिफल 

मेष राशि 

आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।  छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। अपनों से अच्छी खबर मिल सकती है। परिजनों तथा मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। छात्र अपने प्रयास से सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि 

 आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी की संभावनाएं हैं। व्यावसायिक स्थल पर कार्य अधिक रहेगा। गृहस्थ जीवन मधुर रहेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। किसी बड़े काम को करने के लिए समय अनुकूल है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से लम्बे समय बाद मिलने की सम्भावना है।

मिथुन राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से सारे काम पूरे होंगे। अज सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। नए काम शुरू करने के लिए समय ठीक है। व्यस्तता के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। सोच समझ कर निर्णय लें।  परिचितों का आगमन हो सकता है।

कर्क राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में तनाव हो सकती हैं। वाहन खर्च बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा, किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग हैं। नए लोगों से परिचय हो सकता है। कार्य पूरा होने े बाद किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है।

सिंह राशि 

आज का दिन शुभ रहेगा। कठिन परिश्रम से अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। व्यापार में वृद्धि और परिजनों व मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में कमी और काम की अधिकता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। व्यय की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यों में मित्र का सहारा लाभदायक हो सकता है। अपनों का साथ सही दिशा में ले जाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

तुला राशि 

आज धन प्राप्ति के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा।  पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। अपनों से मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा।

वृश्चिक राशि 

 आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां होगी, कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। गुस्से और वाणी पर काबू रखना हितकारी है। यात्रा पर जाने के योग हैं। कार्य भार अधिक रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि 

आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज वाद-विवाद न करें। वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। खरीददारी में खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। मित्रों से मतभेद  की संभावना है।

मकर राशि 

आज कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वविवेक जरूरी है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा। नकारात्मक विचारों से बचें।

कुम्भ राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में नए विचार आएंगे। परिवार में मतभेद रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता होगी। से घिरे रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ नये संबंध बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा।

Views: 163

Advertisements

Leave a Reply