प्रशिक्षु आरक्षियों के मानसिक उत्थान हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न 

प्रशिक्षुओं ने सीखे मानसिक तनाव, चिंता एवं कार्य-दबाव को प्रबंधित करने के गुर


गाजीपुर। नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों हेतु तीन दिवसीय मानसिक/तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ।

       पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, चिंता एवं कार्य-दबाव को प्रबंधित करने हेतु योग, ध्यान एवं व्यवहारिक उपायों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था के योग प्रशिक्षक जे. एन. राय तथा आश्रम प्रबंधक सी. बी. सिंह द्वारा प्रशिक्षुओं को मानसिक शांति, आत्म-नियंत्रण एवं तनाव कम करने हेतु विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। ध्यान एवं योग के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने मानसिक शिथिलता को कम करने की विधियां सीखी। वहीं प्रशिक्षुओं को आत्मविश्लेषण एवं मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए भी प्रेरित किया गया।

       प्रशिक्षुओं ने इस आयोजन को अत्यंत लाभकारी बताते हुए, प्रशिक्षण जीवन में इसे उपयोगी व सकारात्मक अनुभव के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रशिक्षण के दौरान मानसिक मजबूती एवं कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यशाला के दौरान आरटीसी प्रभारी, अन्तः विषय प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी मेजर सहित अन्य प्रशिक्षण अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Views: 24

Advertisements

Leave a Reply