कजरी गीतों से महिलाओं ने बांधी शमां

गाजीपुर। भारत विकास परिषद के निर्देशन में कजरी महोत्सव एवं रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन नगर के एक मैरिज हॉल  में संपन्न हुआ। 


       समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व भारत माता एवं विवेकानंद के चित्र  पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा और विलुप्त हो रही गायन विधा को जागृत करते हुए कजरी के परंपरागत गीतों से सावनी माहौल को यादगार बना दिया। कजरी गीतों के लयवद्ध प्रस्तुति और प्राकृतिक सावनी  फुहार ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

      परिषद परिवार को संबोधित करते हुए संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रमा यादव ने कहा कि कजरी को लोक संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह सावन के महीने में अपने प्रियजनों से प्रेम की अभिव्यक्ति को व्यक्त करता है। कजरी परंपरागत गीतों की लंबी श्रृंखला के साथ-साथ सामाजिक बंधन मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। यह सावन का श्रृंगार है। हमारा देश परंपराओं और गऋतुओं का देश है । भीषण गर्मी के पश्चात जब वर्षा से चारों तरफ हरियाली दिखाई देती है और जीव जंतु पेड़ पौधे सभी हरे-भरे हो जाते हैं। ऐसे में कजरी गीत से सामाजिक संस्कार और परंपरा का जुड़ाव बना रहता है।

     इस अवसर पर पुष्पेंद्र पांडेय, एच.एन.एस. यादव ,राजेश कुमार केशरी , अरविंद कुमार राय, कृष्णा तिवारी, सुख विलास, जयप्रकाश , अरुण कुमार , राजीव सिंह, अनीता यादव, रीना पांडेय, शालिनी यादव, अनीता तिवारी, प्रतिभा सिंह, मोहिनी श्रीवास्तव, नीरज सिंह, प्रतिमा , सविता , माया रानी , अल्का वर्मा , नीलम श्रीवास्तव, साक्षी सक्सेना ,कल्पना भारद्वाज, रिंकी सिंह, मनोरमा राय, सुभद्रा यादव ,कंचन राय ,शकुंतला, सुमन यादव, रंजू देवी, रेनू सिंह ,निरुपमा उपाध्याय ,संगीता राय, संध्या, नीतू यादव ,प्रतिमा तिवारी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुमन लता राय व प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ने किया । 

Views: 54

Advertisements

Leave a Reply