विविध कार्यक्रमों के साथ बीता सावन का अंतिम सोमवार 

गाजीपुर। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को पूरा जिला भोलेमय रहा। शहर से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवाधिदेव महादेव के सभी देवालयों में भक्त जनों की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी। देवराज इन्द्र ने भी खुश होकर जल वर्षा कर भक्तों व कांवरियों का उत्साहवर्धन किया। मन्दिरों के बजते घंटे घड़ियाल के बीच हर हर महादेव के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा। वहीं भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी महादेव का रुद्राभिषेक व पूजन अर्चन कर कर सुख शान्ति की कामना की।


         सादात क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन माह के आखिरी सोमवार को हुरमुजपुर ग्राम में परंपरागत ढंग से देवी-देवताओं की पूजा संपन्न हुई। गांव में सुख, समृद्धि और शांति की कामना से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। पूजा रामलीला मंच से शुरु हुई। पूजन के बाद ग्राम देवताओं की प्रतिमाओं के साथ निकली शोभायात्रा को दर्शनार्थ पूरे गांव में घुमाते हुए बनवा होकर उदंती नदी तक लाया गया। वहां पुजारी विक्रमादित्य विश्वकर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। इस पारंपरिक आयोजन ने ग्रामवासियों को एकजुट कर सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जीवंत रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रमेश प्रजापति, बृजमोहन चौहान, हरबंस खरवार, मुन्नी शर्मा, संदीप खरवार और अरविंद प्रजापति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मोनू प्रजापति, महेश प्रजापति, विकास सिंह, मुखिया देवी, माया देवी, रंगी गोंड, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गोंड, मुन्ना रामजी यादव, आनंद प्रजापति सहित काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Views: 31

Advertisements

Leave a Reply