कनिष्ठ विद्यार्थियों ने वरिष्ठ छात्र छात्राओं को दी विदाई
गाज़ीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में एम ए मनोविज्ञान के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा एम ए अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को भावभीनी विदाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गयीं। प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्र छात्राओं को टीका लगाकर तथा बैज पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वी.के.राय ने छात्र छात्राओं को अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित करते हुए लगन, कठिन परिश्रम तथा अनुशासन द्वारा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरित करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में प्रवक्ता मनोविज्ञान डॉ कंचन सिंह, सुश्री तूलिका श्रीवास्तव, प्रवक्ता इतिहास डॉ निवेदिता सिंह, प्रवक्ता सैन्य विज्ञान डॉ सौम्या वर्मा सहित पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन एमए प्रथम वर्ष की छात्रा रितिका पांडेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य यादव, शिवम चौहान, शीर्षदीप शर्मा, पिंकी राय, आर्या राय, रानी कुमारी, आस्था वर्मा, अपूर्व यादव तथा मोहन पाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Views: 53









