पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण आवश्यक – बृजेन्द्र राय

गाज़ीपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने संगठन के निर्देश पर एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत शनिवार को सादात क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण कर इसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने सादात शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय डढवल, बाबा गोपीनाथ इंटर कॉलेज डढवल एवं देवापार गांव में अरुण राजभर के निवास पर पौधारोपण किया।                                              अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति हम सभी को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रकृति का संरक्षण अपनी जिम्मेदारी मानकर हम सभी को ‘एक पौधा मां के नाम’ की भावना से लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर पर्यावरण का संरक्षण करना आवश्यक है। पर्यावरण को संतुलित करने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपील किया कि सभी लोग एक पेड़ लगाकर उसका संरक्षण करें। वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। अच्छे तरीके से जीवनयापन करने के लिए हमें घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए। वृक्षों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर उमाशंकर यादव, उपेन्द्र सिंह, कुंदन सिंह, सुशील राय, लीलावती यादव, सुदामा यादव, सुशील सिंह, बदरूद्दीन शास्त्री, राजकुमार तिवारी, रघुवंश सिंह, दिलीप पांडेय, विनोद प्रजापति, लाल परीखा पटवा, संजय सिंह, शिवम मद्धेशिया, कुंदन गुप्ता, कृपाशंकर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।


Views: 87


Leave a Reply