सम्पूर्ण समाधान दिवस में 438 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 45 शिकायतों का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियां में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


   वहां मौके पर कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 438 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर  45 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 

     इसी क्रम में तहसील सैदपुर में अपर जिलाधिकारी वि.रा. की अध्यक्षता में 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें दो का, तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 26 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार का, कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 107 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से पांच का, तहसील मुहमम्दाबाद में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 32 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार का, तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 108 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 18 का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 44 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। 

       जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया  तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते हैं इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज,  उपजिलाधिकारी जमानियां,  परियोजना निदेशक राजेश यादव, तहसीलदर जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Views: 110

Advertisements

Leave a Reply