समाधान दिवस में 473 शिकायों में से 48 शिकायतों का निस्तारण
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 169 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। सभी सात तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 473 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 48 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 33 शिकायती पत्रो में पांच का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायती पत्रों में से पांच, जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 58 प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 46 शिकायती पत्रों में मौके पर चार तथा तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 शिकायतों में से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 शिकायती पत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते हैं, इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह पैमाइस कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, तहसीलदर कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर में वृक्षारोपण कर जनपदवासियों को पौधारोपण हेतु प्रेरित किया।
Views: 45









