सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्ती हेतु शिविर आयोजित 

चार विकास खण्डों में क्रमवार लगेंगे भर्ती शिविर 


गाज़ीपुर। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जनपद के चार विकास खण्ड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लि. के तत्वाधान में तिथिवार भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है।

         उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने बताया कि 28 और 29 जून को मरदह ब्लॉक , 3 और 4 जुलाई को बिरनो ब्लॉक, 5 और 7 जुलाई को करंडा ब्लॉक और 8 और 9 जुलाई को गाजीपुर सदर ब्लॉक में भर्ती शिविर का आयोजकिया जाएगा।

डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा सभी प्रशिक्षु को ट्रेनिंग दिया जाता है। यह सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। 

    उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से 90 किलो तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वहीं सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष और देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवक उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रूपये ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित उम्मीदवारों को एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस ,गाजीपुर, प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। 

Views: 105

Advertisements

Leave a Reply