अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रही योग कार्यक्रमों की धूम 

 गाज़ीपुर। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में योग कार्यक्रमों की धूम रही। शनिवार को जनपद में उत्साह, उल्लास एवं उमंग के साथ ग्यरहवां अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने को स्वस्थ रखने के लिए उत्साह के साथ योग किया।


जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। नेहरु स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती डा. संगीता बलवन्त सदस्या राज्यसभा व विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल अध्यक्ष  नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिगंम, जिलाधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा की उपस्थित में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

     इस अवसर पर योगाचार्य द्वारा उपस्थित गणमान्यजनों को योगाभ्यास कराया गया तथा सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व एवं लाभों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और निरोग रहने का संदेश दिया गया। योग के अभ्यास से जीवन में संतुलन, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।      

      इसी क्रम में माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में  दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” कार्यक्रम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ सम्पन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश धमेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि योग हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ है। इसलिए स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार है। भारत के साथ आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मानती है। इसलिए हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून वर्ष का लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित  संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी, अली रजा, विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट, श्रीमती नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी.डि.), हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, अनंत कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर सिविल जज, श्रीमती मेहनाज खान, अपर सिविल जज (जू0डि0), श्रीमती श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0)  एवं विद्वान अधिवक्तागण व कर्मचारीगणों द्वारा योग शिविर में प्रतिभाग किया गया। वहीं जिला कारागार में “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों को योग और साधना का अभ्यास कराया गया। कारागार में निरूद्ध बंदियों व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा सूर्य नमस्कार, पद्मासन, तड़ासन, बज्रासन एवं शवासन जैसे योगाभ्यास किये गये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक, जेल पी.एल.वी. एवं बंदी रक्षकों द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया।

.    इसी प्रकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अपर महाधिवक्ता व पीजी कॉलेज के सचिव अजीत कुमार सिंह को प्राचार्य प्रो. (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बुके, स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है।” उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास करने की आदत डालने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन और ओम ध्वनि के साथ शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक प्रेम नाथ उपाध्याय ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान सिखाया। कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल राजभवन, लखनऊ के निर्देशानुसार विश्व रिकॉर्ड बनाने हेतु सुबह आठ बजे से 8:10 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। प्राचार्य (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहाक कि “योग भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का गौरव है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। 21 जून को योग दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन है। यह ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर स्वस्थ राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाता है। योग के जरिए हम मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।” सामूहिक योग कार्यक्रम में एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स ने योग का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. समरेंद्र नाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ० रविशंकर सिंह, डॉ. एस.एन. सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. रविशेखर सिंह, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. त्रिनाथ मिश्र, विजय सिंह, विवेक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह और अमितेश सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. अमित प्रताप आदि मौजूद रहे।        इसी क्रम में स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में प्राचार्य प्रोफ़ेसर (डॉ०) दिवाकर सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में एनसीसी कैप्टन एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो. चंद्रभान सिंह, नोडल प्रभारी योग शिविर के संयोजन में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षाणेत्तर कर्मचारी, महावीर इंटर कॉलेज के एनसीसी प्रभारी कैप्टन आर पी यादव, कैडेट्स एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षाणेत्तर कर्मचारी व बीडीओ मनिहारी, ग्राम मलिकपूरा तथा मधुबन के ग्राम प्रधान सहित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षामित्र सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। योग शिविर प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार सहित कई योगासनों का क्रमबद्ध अभ्यास कराया। सूर्य नमस्कार सहित सभी योग मुद्राओं का मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाओं पर प्रकाश डालते हुए डॉ० शिव प्रताप यादव ने इस आयोजन शिविर का सफल मंच संचालन किया।

वहीं भारत विकास परिषद एवं महिला पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से अनीता निकेतन तुलसी सागर पर भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास किया गया। कहा गया कि  शरीर की संरचना में मिट्टी, हवा, पानी, आकाश और आग इन पांच तत्वों का समावेश है, इस  पंच रचित शरीर को गतिमान रखने के लिए योग भी आवश्यक है। शिविर में परिषद की अध्यक्ष अनीता यादव ने योग के प्रति जागरुक करते हुए सबको योग के गुर सिखाएं। इस अवसर पर  सचिव  श्रीमती सुमन लता राय ,महिला संयोजिका अनीता तिवारी एवं कोषाध्यक्ष सिंधु सीता पांडे पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद राय, जिला समन्वयक जितेंद्र यादव ,निरुपमा उपाध्याय, माया रानी, आरती यादव, शशि सक्सेना, शकुंतला यादव ,रंजनदीप, सुमादा यादव रीना पांडे, नीलम श्रीवास्तव ,अलका वर्मा मोहिनी श्रीवास्तव,   आराधना पांडे, रीना देवी, रंजू यादव हीरामणि ,बबीता गुप्ता, शशि कला, रेनू सिंह सुनीता राय, वृंदा सिंह ,सुमन लता राय, अनीता तिवारी, अंजना राय, कल्पनाथ भारद्वाज, आरती सिंह ,चंद्रावती देवी, चिंता यादव, अरविंद कुमार राय ,पंकज कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र पांडे, वीरेंद्र यादव, सुख विलास, जितेंद्र यादव , एच एन एस यादव शिव कुमार, अनुपम आनंद, अनीता यादव आदि ने  भाग लिया।

    वहीं स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत सरकार, उत्तर प्रदेश शासन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ। योग कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय एवं योग पतंजलि पीठ, गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के कुबेर नाथ राय सभागार में योग गुरु राधेश्याम ओझा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने अपने संदेश में कहा कि भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम की मूल भावना के अनुरूप पूरी दुनिया के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के उन्नयन के लिए योग के रूप में सर्वोत्तम उपहार दिया है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को स्वस्थ्य के समग्र विकास एवं संरक्षण हेतु योग को सांगोपांग आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रो. विलोक सिंह, डॉ. रामधारी राम, प्रो. कृष्णा नंद चतुर्वेदी तथा सैकड़ों प्रतिभागियों, छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रामधारी राम,ओमप्रकाश राय  सहित अन्य संकाय सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य क्रीड़ा प्रशिक्षक संजय राय ने योग को भारत की प्राचीनतम संस्कृति की धरोहर बताते हुए उपस्थित समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। 

     सादात क्षेत्र से प्राप्त सूचना के अनुसार, विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर स्थित समता इंटर कालेज, बापू इंटर कॉलेज, बाबा गजाधर दास महिला पीजी कॉलेज एवं बीजीडी नर्सिंग कॉलेज आतमपुर छपरा, कृष्ण सुदामा पीजी कॉलेज मरदापुर, मां काली आदर्श पब्लिक स्कूल शिशुआपार सहित शिक्षाक्षेत्र के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उपस्थित छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया। समता पीजी कालेज, समता इंटर कालेज और बापू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों और अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग के गुर सीखे। योगाभ्यास शिविर में समता कालेज के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. कमलेश यादव, समता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव, एनसीसी के लेफ्टिनेंट सर्वेश कुमार यादव, सीएम फेलो डॉ. बृजेश कुमार, एडीओ पंचायत मु. इरशाद जफर, अनिल यादव, नोडल घनश्याम, बापू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उदयभान सिंह, एनसीसी एनओ लेफ्टिनेंट शुभम सिंह, प्रबंधक सुशील सिंह, राजेश पाण्डेय, हीरा लाल प्रजापति, देवेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, बाबा गजाधर दास नर्सिंग कालेज में मन्नू लाल यादव, सौरभ कुमार, मां काली आदर्श पब्लिक स्कूल शिशुआपार के प्रबंधक प्रद्युम्न कुमार राय, प्रिंसपल सुधा राय आदि रहे। उधर उप्रावि. सादात में खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव, प्रधानाध्यापक सुभाष यादव, राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात में प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश की उपस्थिति में योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर में विद्यालय में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा क्षेत्रीय लोगों ने योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। योग कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम तथा विभिन्न आसनों में योगाभ्यास  किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए योग को जीवनशैली में अपनाने का आग्रह किया। वहीं मां शारदा राज नारायण स्मारक महाविद्यालय पाली के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज नारायण राय मेमोरियल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने कहा कि योग प्रतिदिन की जरूरत है। हमें इसे दिनचर्या में शामिल करने की प्राथमिकता होनी चाहिये। परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रतिदिन योग के लिए कुछ समय निकालना चाहिए। इस अवसर पर छात्र, प्राचार्य, प्रवक्ता, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने योग,प्राणायाम, व्यायाम किया। कुछ के लिए यह पहला अवसर था तो बहुतेरे इसके अभ्यस्त दिखे। इस मौके पर प्रमुख लोगों में प्राचार्य डा.विकास कुमार प्रभात, डा.ईश्वर चंद्र सिंह, अनिरुद्ध राय, अमित राय, सूर्यकांत राय, अजीत कुमार जौहरी, संतोष कुमार वर्मा आदि थे। प्रतिदिन योग करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Views: 58

Advertisements

Leave a Reply