विपक्षियों पर कार्यवाही हेतु सीआरपीएफ जवान ने डीएम से लगाई गुहार
गाजीपुर। देश की सरहद पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने अपनी पुश्तैनी ज़मीन की पत्थर और मेढ़बन्दी को उखाड़ फेंकने का आरोप लगाते हुए विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सराय मुबारक गांव निवासी सीआरपीएफ जवान विष्णुकान्त तिवारी वर्तमान में कश्मीर में तैनात हैं। वहीं उनके गांव में कुछ लोग उनकी ज़मीन पर कब्जा करने की साजिश में लगे हुए हैं।जिलाधिकारी को दिये गये शिक़ायती पत्र में उन्होंने कहा है कि विष्णुकान्त तिवारी ने मौजा सरायमुबारक स्थित गाटा संख्या 452, रकबा 0.6880 हेक्टेयर ज़मीन की पक्की पैमाइश और पत्थर नसब प्रशासन की मौजूदगी में
कराई थी। परन्तु गांव के शमशेर राम, रविन्द्र, अनिल, संजय राम ने पत्थर उखाड़ दिए और मेढ़बंदी तोड़ दी। इसका विरोध करने पर अभयनाथ तिवारी, अमित तिवारी और शिवमूरत तिवारी ने जवान को जान से मारने तथा फर्जी एससी/एसटी के मुकदमें में फंसाकर नौकरी छुड़वाने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित विष्णुकान्त ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत कासिमाबाद कोतवाली, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सदर एसडीएम मनोज पाठक ने बीते 13 जून को कासिमाबाद कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने के लिए भी निर्देशित किया परन्तु एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई ।
पीड़ित विष्णुकान्त का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही न हुई, तो स्थिति किसी गंभीर घटना में बदल सकती है और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Views: 148









