नवचयनित ए.आर.पी. का अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न
गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में नवचयनित अकादमिक संसाधन व्यक्ति (ए.आर.पी.) का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवचयनित ए.आर.पी. को उनकी भूमिका, दायित्व एवं शैक्षिक कार्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक कोमल यादव द्वारा दीप प्रज्वित कर किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने ए.आर.पी. की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि “ए.आर.पी. ही वह कड़ी हैं जो विद्यालयों और शैक्षिक नेतृत्व के बीच सेतु का कार्य करती हैं। इनका प्रशिक्षण और सतत मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।”
अभिमुखीकरण के प्रथम सत्र में इस कार्यक्रम के नोडल डॉ सर्वेश कुमार राय द्वारा प्रतिभागियों को एक आर पी के कार्य एवं दायित्व, शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण, छात्र मूल्यांकन और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। नोडल राजवंत सिंह प्रवक्ता द्वारा गुणवत्ता ऐप पर सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कार्यशालाएं और फील्ड में आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से चयनित ए.आर.पी. ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को लाभकारी बताते हुए भविष्य में अपने कार्यों को और अधिक प्रभावशाली रूप से करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रवक्ता श्री शिवकुमार पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएँ देते हुए आभार ज्ञापित किया। उक्त अवसर एस आर जी अभिषेक,डी सी प्रशिक्षण सर्वजीत यादव, प्रवक्ता गण अंकिता सिंह, नवल गुप्ता, राकेश यादव, बृजेश कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
Views: 91









