पिछड़े वर्ग के युवकों हेतु ओ लेवल व ट्रिपल सी निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स में आवेदन आमंत्रित 

गाजीपुर। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/ युवतियों के लिए निःशुल्क ‘‘ओ‘‘ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में लागू की जा रही है।


     जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया है कि इसमें ऐसे आवेदक पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण हों एवं उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम हो और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। वह जनपद का मूल निवासी एवं 

 बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। 

           प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा-12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा। निर्गत समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 14 जून, 2025 से 14 जुलाई, 2025 तक निर्धारित किया गया है।

       इच्छुक पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र आनलाईन वेबसाईट पर (www.obccomputertraining.upsdc.gov.in) अथवा  backwardwelfareup.in  पर दिनांक 14 जुलाई, 2025 तक भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों (आय एवं जाति प्रमाण पत्र जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाईट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में विलम्बतम् दिनांक 14 जुलाई, 2025 की सायं पांच बजे तक जमा किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित आवेदक का होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

Views: 102

Advertisements

Leave a Reply