अवैध शराब संग दो तस्करों पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ दिलदारनगर रेलवे स्टेशन की संयुक्त टीम ने बुधवार की अलसुबह क्षेत्र के भक्सी नहर पुलिया के पास दो ऑटो में शराब लेकर बिहार जा रहे दो तस्करों को अपनी हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार  तस्करों में पिंटू पासवान निवासी रुस्तमपुर थाना राघवपुर जिला वैशाली बिहार तथा राहुल पुत्र बृजनाथ निवासी ग्राम महेवा तिसौरा थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर रहे। संयुक्त पुलिस टीम ने दोनों तस्करों के कब्जे से कुल 204 लीटर बियर गॉड फादर 323 पीस,किंगफिसर 42 पीस,टूबर्ग 24 पीस,वड् वाइजर 20 पीस व फ्रूटी ऑफीसर्स च्वाइस 96 पीस ,8पीएम 82 पाउच व अंग्रेजी शराब आर एस 16 बोतल 750 एम एल बरामद किया। 


      थाना प्रभारी दिलदारनगर निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्कर दो ऑटो में शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। प्राप्त सूचना पर निरीक्षक देवेंद्र सिह यादव जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त  टीम के सहयोग से भक्सी नहर पुलिया के पास से ऑटो सहित दोनों तस्करों को पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों ऑटो को सीज करते हुए दोनों तस्करों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्य़वाही की गयी। गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव मय हमराह थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर, निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद दुबे मय टीम आरपीएफ दिलदारनगर तथा उपनिरीक्षक जैदान सिंह मय टीम जीआरपी दिलदारनगर शामिल रहे।

Views: 74


Leave a Reply