स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश 

 

खराब प्रगति पर सीएचसी भदौरा के चिकित्सा अधिकारी का रोका वेतन


गाजीपुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।           समीक्षा के दौरान सी एच सी भदौरा में आई पी डी की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एम ओ वाई सी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया।

       जिलाधिकारी ने जनपद मे डेढ लाख आभा आई डी बनवाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि अगली बैठक तक सभी आशा के माध्यम से लक्ष्य को पूरा किया जाये।  समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने  समस्त एम.ओ.वाई.सी. को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का भुगतान पेण्डिंग न रहें और  तत्काल भुगतान करें। उन्होने कहा कि टी.बी. मरीजों को सरकारी दवा ही दी जाय एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाय, तथा समस्त एम.ओ.वाई.सी. तहसीलों पर बी.एच.एन.डी. की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, ओ.पी.डी. का संचालन तथा नियमित रूप से सी.एच.ओ. एवं एएनएम की उपस्थिति का निर्देश दिया। उन्होने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सी.सी.टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षकों को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।  

बैठक मे जिलाधिकारी ने ओ पी डी एवं आई पी डी की समीक्षा, एफ आर यू , आर बी एस के कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे.एस.वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन आदि बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।  उन्होंने कहा कि जो भी शासन की योजनाएं संचालित हैं, उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 63

Advertisements

Leave a Reply