सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षणार्थियों के लिए व्याख्याताओं की आवश्यकता 

गाजीपुर। अभ्युदय योजनान्तर्गत सिविल सर्विस, जे.ई.ई. नीट, एन.डी.ए., सी.डी.एस.आदि परीक्षाओं की परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु जनपद ग में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है।


        जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि इस सम्बन्ध में अध्यापन कार्य हेतु योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं की सेवाएं अतिथि व्याख्याताओं के रूप में ली जाएंगी। व्याख्यान के लिए आमंत्रित किये जाने वाले व्याख्यताओं/विषय विशेषज्ञों को प्रति व्याख्यान की अवधि निर्धारित 90 मिनट होगी, योग्य एवं अनुभव व्याख्याताओं को जिला स्तर पर चयन समिति की अनुशंसा से साक्षात्कार या ट्रायल लेक्चर के उपरान्त कोचिंग केन्द्र मे इम्पैनेलमेन्ट निम्न शर्तो के अधीन किया जयेगा। जिसमें प्रतियोगी परीक्षा सिविल सेवा (यू.पी.एस.सी./यू.पी.पी.एस.सी.) विषय- इतिहास, भूगोल व पर्यावरण एवं परिस्थितिकी, अर्थशास्त्र, भारतीय अर्थव्यवस्था, सी-सैट (हिन्दी, अंग्रजी, गणित एवं रिजनिंग), भारतीय राजव्यवस्था, पर्यावरण एवं आपदा प्रबन्धन, करेंट अफेयर्स व यू.पी.स्पेशल, विज्ञान प्रोद्योगीकी, नीति शास्त्र तथा मानवीय अन्तः सम्बन्ध एवं सत्यनिष्ठा, भारतीय समाज, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, आन्तरिक सुरक्षा आदि हैं। शैक्षिक योग्यता- सिविल सेवा के लिए विश्वविद्यालय, राजकीय डिग्री कालेजों के शिक्षक तथा आई.ए.एस.(मुख्य) परीक्षा अथवा पी.सी.एस.(साक्षात्कार) अथवा दो बार पी.सी.एस.(मुख्य) परीक्षा में शामिल इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं।

       प्रतियोगी परीक्षा जे.ई.ई., नीट के विषय- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, शैक्षिक योग्यता- नीट के लिए सम्बन्धित विषय में एम.एस-सी.(प्रथम श्रेणी) अथवा एम.बी.बी.एस. तथा जे.ई.ई. के लिए सम्बन्धित विषय में एम.एस-सी (प्रथम श्रेणी) अथवा एम.टेक. की डिग्री धारित आवेदक कर सकते हैं।

     इच्छुक प्रवक्ता शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों सहित अपना (बायोडाटा) कार्यालय जिला समाज कल्याण गाजीपुर में दिनांक बीस जून तक प्रस्तुत कर सकते हैं। ट्रायल लेक्चर में अति उत्तम फीडबैक वाले व्याख्याताओं का ही इम्पैनेलमेन्ट किया जाएगा। डेमो लेक्चर दो होंगे जिनका कोई मानदेय भुगतान नहीं होगा, जो पूर्णतः छात्रों के फीडबैक पर होगा। अन्य सेवा शर्ते मानक संचालन प्रक्रिया, निदेशालय, समाज कल्याण, उ.प्र., लखनऊ के अनुसार होंगी। 

Views: 76

Advertisements

Leave a Reply