सदस्य महिला आयोग ने निरीक्षण में परखी सच्चाई
गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने गुरुवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां केस की स्थिति की जानकारी और काउंसलिंग हेतु आए पक्षों से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उसके पश्चात उन्होंने महिला चिकित्साल और थाना कोतवाली सदर का निरीक्षण कर वहां उपस्थित शिकायकर्ताओं से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की तथा कोतवाल से मामले में नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य और हॉस्पिटल की सुविधा के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने चिकित्सालय व्यवस्था से संतुष्ट होना बताया। बाद में माननीय सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की और महिला बंदियों के बच्चों को नमकीन , मिठाई वितरित किया। निरीक्षण के समय महिला थाना प्रभारी रेनू पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी प्रियंका प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 65







