अपर कप्तान ने ली परेड की सलामी 

रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु उपकरणों का निरीक्षण कर दिया निर्देश 


गाज़ीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई।  इसके उपरान्त उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन व एकरूपता हेतु परेड किया गया।

    इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के लिए आने वाले रिक्रूट आरक्षियों के दृष्टिगत ग्राउंड का निरीक्षण कर ट्रेनिंग के लिए लगे उपकरण रस्सी, बीम आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया उन्होंने पुलिस लाइन परिसर,जनपद कंट्रोल रूम, डायल 112 कंट्रोल रूम, परिवहन शाखा, जी.डी. कार्यालय, क्वार्टर गार्द इत्यादि  का निरीक्षण किया। वहीं साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Views: 73

Advertisements

Leave a Reply