तीन पिकअप से 17 मवेशी बरामद, नौ अभियुक्त गिरफ्तार

गहमर पुलिस की बिहार सीमा के पास कार्रवाई, 24,240 रुपये और नौ मोबाइल फोन भी मिले


गाजीपुर। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बिहार सीमा के पास चेकिंग के दौरान तीन पिकअप वाहनों से 17 मवेशियों को बरामद करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मवेशियों को वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को गहमर थाना के अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में गहमर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के बारा गांव स्थित बिहार बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तीन पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। वाहनों से भैंस, भैंसा, पड़वा और पड़िया समेत कुल 17 पशु बरामद हुए।

       मौके से गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुंदन कुमार शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी भागा बाजार, थाना जोड़ा पोखर, जिला धनबाद झारखंड, अमर कुमार यादव पुत्र अवधेश यादव, निवासी आमस, थाना गुरुआ, जिला गया, बिहार, आफताब पुत्र कलाम, निवासी फूसबंगला, थाना जोड़ा पोखर, जिला धनबाद, झारखंड, दीपू कुमार पुत्र छोटू यादव, निवासी पट्टी, थाना बारा पट्टी, जिला गया, बिहार, hai तसलीम पुत्र राजा, निवासी फूसबंगला, थाना जोड़ा पोखर, जिला धनबाद, झारखंड, सहीम पुत्र माला, निवासी फूसबंगला, थाना जोड़ा पोखर, जिला धनबाद, झारखंड, ओम प्रकाश कुमार पुत्र स्व0 कारू यादव, निवासी रानी चक, थाना बहेरा, जिला गया, बिहार, ताजुद्दीन पुत्र अजमुद्दीन, निवासी फूसबंगला, थाना जोड़ा पोखर, जिला धनबाद, झारखंड तथा अमन पुत्र बबलू, निवासी फूसबंगला, थाना जोड़ा पोखर, जिला धनबाद, झारखंड के रूप में हुई है।

       पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी में 24,240 रुपये नकद और विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन बरामद हुए।       पशुओं को वाहनों से मुक्त कराने के बाद उनकी सुरक्षा, चारे-पानी और छाया की व्यवस्था करते हुए उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए चौकी सेवराई में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने इस मामले में गहमर थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गयी। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या जेएच 10सीयू 0129, बीआर 02 जीडी 7606 और बीआर 02जीई 1415 को सीज कर चौकी सेवराई में पुलिस निगरानी में रखा है।

Views: 9


Leave a Reply