जिला स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी के गठन से पूर्व सत्यापित सूची उपलव्ध कराने हेतु डीएम ने दिए निर्देश
गाजीपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में रेड क्रॉस समिति की वैधता, रेड क्रॉस सोसाइटी के 2022 पूर्व से आजीवन सदस्यों की सत्यापित सूची तथा वर्ष 2022 के बाद एवं 2025 के मध्य बने नवीन आजीवन सदस्यों की सूची की सत्यापित प्रति न होने पर जिलाधिकारी द्वारा समिति के गठन के संबंध में निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने वर्ष 2022 से पूर्व एवं 2022 के पश्चात रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों की सक्षम अधिकारी से सत्यापित सूची के उपरांत ही जिला स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी के गठन पर अग्रेतर कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने आगामी 15 कार्य दिवस के भीतर उपरोक्त समस्त सूचनाओं उपलब्ध कराने हेतु सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर को निर्देशित किया।
बैठक में डॉ. सुनील पांडेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ रामकुमार नोडल अधिकारी रेडक्रास सोसायटी, डॉ मनोज कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं रेड क्रॉस के सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Views: 147








