अभियुक्त को पुलिस ने घर से दबोचा
गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंं सुहवल थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज मुकदमा धारा 281,105 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज मय हमराह द्वारा अभियुक्त अरविन्द यादव पुत्र सर्वदेव सिंह यादव निवासी खजुहाँ थाना -सुहवल जनपद गाजीपुर को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 62









