वृद्धजनों को सहायक उपकरण का वितरण छह जून से
गाज़ीपुर। राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा 1868 वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि आगामी छह जून को आडिटोरियम गाजीपुर (विकास भवन चौराहा) में विकास खण्ड देवकली, सैदपुर, जखनियां, सादात, मनिहारी, बिरनो, करण्डा, सदर के कुल 498 लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलव्ध कराया जायेगा।
इसी प्रकार दिनांक 10 जून को विकास खण्ड मुहम्मदाबाद में विकास खण्ड मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, मरदह, कासिमाबाद के 447 लाभार्थियों तथा 11 जून को विकास खण्ड जमानियां में विकास खण्ड जमानियां, भदौरा, रेवतीपुर के 313 लाभार्थियों एवं 12 जून को विकास खण्ड बाराचवर पर विकास खण्ड बाराचवर में 610 लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलव्ध कराया जायेगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि पात्र वृद्धजन शिविर में प्राप्त प्राप्ति रसीद एवं अपने मूल आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथियों मे शिविर स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें ताकि पात्र चयनित वृद्धजनों को उनसे संबंधित उपकरण प्राप्त कराया जा सकें।
Views: 47









