मन्दिर से चोरों ने उड़ाए घंटे
गाजीपुर। सादात क्षेत्र पंचायत के हुरमुजपुर गांव के सांडवीर पोखरा किनारे स्थित मंदिर से रात में चोरों ने पीतल के दो बड़े घंटे चुरा लिए। घटना की जानकारी रविवार की सुबह ग्रामीणों को हुई।
ग्रामीणों ने इसे आस्था पर चोट बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण रामअवध सिंह, हवलदार सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ने बताया कि मार्च में भी हनुमान और दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर नथिया, मांगटीका व 20-20 किलो के घंटे चोरी हुए थे। बार-बार हो रही चोरी से ग्रामीणों में रोष है। हुरमुजपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Views: 6










