गिले शिकवे भूल एक-दूजे के हुए तीन दम्पति
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से, आपसी मतभेद की वजह से अलग हुए तीन परिवार की सकुशल विदाई कराई गयी ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल बत्तीस प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे तीन प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई वहीं छह प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। नौ प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। आधा दर्जन प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित न होने पर पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर विक्रमादित्य मिश्रा, वीरेंद्र नाथ राम, कमरुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सोनाली, सविता, संध्या, अभिलाषा तथा आरक्षी शिव शंकर यादव आदि लोग प्रमुख रहे।

Views: 3










