कार से अवैध शराब संग चार अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज थाना पुलिस ने कार में अवैध रुप से ले जा रहे 48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफ़ल रही।
यह सफलता रविवार को उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम पिपरही तिराहा के पास मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों में से सन्तोष कुमार यादव पुत्र संजय राय निवासी ग्राम गोसाईपुर टेंगराहा थाना मीनापुर जनपद मुजफ्फर नगर बिहार, अखिलेश कुमार साहनी पुत्र जगरनाथ साहनी निवासी ग्राम बोचहा थाना बोचहा जनपद मुजफ्फर नगर बिहार, दानिश अली पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर तथा रोशन राय उर्फ गोलू पुत्र रवीन्द्र नाथ राय निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर रहे। पुलिस ने कार एमपी 13 सीसी 2952 में अवैध रुप से दो पेटी (24 लीटर) किंगफिशर बीयर, दो पेटी (17.28 लीटर) ह्विस्की अंग्रेजी शराब तथा 09 बोतल रॉयल स्टैग (06.75 लीटर) अग्रेजी शराब के साथ बरामद की।
बरामदगी के आधार आबकारी अधिनियम का मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 2










