यूजीसी प्रावधानों की निंदा, आरक्षण में सुधार की मांग

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मिश्रबाजार स्थित मैरिज हाल में जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि बैठक में यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को लेकर चिंता जताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आरक्षण व्यवस्था में सुधार और एससी-एसटी एक्ट में हुए बदलावों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय ने संगठन में बेहतर समन्वय और सक्रियता पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. आलोक राय ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। संचालन महामंत्री राकेश रंजन राय ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय के अतिरिक्त प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय सहित प्रमोद राय, पवन राय, दीनबंधु राय, डॉ. आलोक राय एवं रविशंकर राय, राकेश रंजन राय, ज्ञानेश्वर राय, हिमांशु राय सोनू एवं सुनील राय, विजय बहादुर राय, अश्विनीकांत राय, धनंजय प्रधान, नारायण राय, राजू राय, शैलेन्द्र राय सोनू, दिनेश राय, तीर्थराज राय, रत्नेश राय एवं राजेश राय डब्लू, कुलमयंक राय, अभिषेक राय, हिमांशु राय, नारायण राय, सुधीर राय, विवेकानंद राय, जिला अभिषेक राय, रामप्रवेश राय, विशाल राय सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Views: 11










