दो वांछित अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में
गाज़ीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस टीम ने हत्या व दहेज उत्पीड़न एक्ट से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, मुखबिर की सूचना पर थाना पर पंजीकृत मुकदमा सं. 211/2025 धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त जयप्रकाश राम पुत्र स्व0 सत्यनरायण राम व आलोक सम्राट पुत्र जयप्रकाश राम निवासीगण बघरी थाना जमानियां जनपद गाजीपुर को हेतिमपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय मय हमराह थाना जमानिया जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 52
Advertisements








