नकल करते सात परीक्षार्थी रिस्टीकेट

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में सात नकलची परीक्षार्थियों को रिस्टीकेट किया गया।


      प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1509 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1476 उपस्थित और 33 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए सात छात्र-छात्राओं को पकड़ा। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया।

Views: 92

Advertisements

Leave a Reply