आत्महत्या हेतु प्रेरित करने में पत्नी और सास पहुंची हवालात 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस टीम ने, आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाली दो अभियुक्ताओं को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।


         उल्लेखनीय है कि वादी चन्द्रिका प्रसाद पुत्र देवी दयाल निवासी डीहपुरवा थाना सकरन जनपद सीतापुर ने तहरीरी सूचना दी थी कि उसके लड़के के शादी के पश्चात लड़के की पत्नी व सास द्वारा शादी के बाद से ही हमारे पुत्र को कई बार अपमानित किया‌। वे बार बार पैसे मांगती और कहती कि जब तुम हमारी बात नही मान रहे हो , इससे अच्छा तुम मर ही जाते तो हमको नौकरी मिल जाती तथा फर्जी मुकदमा कर परेशान करती रहीं। इससे दुःखी होकर वादी के पुत्र कोविद उम्र करीब 42 वर्ष द्वारा अंधऊ में जामुन के पेड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी‌ इसके सम्बन्ध में कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया था। दौरान विवेचना अभियुक्ता लक्ष्मी कुशवाहा पुत्री रामअवध सिंह कुशवाहा पत्नी स्व. कोविद कुमार उम्र करीब 22 वर्ष और राजमती रानी पत्नी रामअवध सिंह कुशवाहा उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगण काशीराम गरीब शहरी आवास आदर्श बाजार थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को पुलिस ने रविवार को लार्ड कार्नवालिस क्षेत्र थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तागण के विरुद्ध  विधिक कार्यवाही की गयी। 

   अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह, उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय हमराह, उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव मय हमराह तथा महिला आरक्षी चन्दना तिवारी, ज्योति साहू और माधुरी वर्मा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 143

Advertisements

Leave a Reply