शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से लाभान्वित होंगे जिले के 380 महाविद्यालयों के शिक्षक
‘‘
गाजीपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना‘‘ एवं शिक्षको के सामाजिक सुरक्षा हेतु पी एन बी के साथ अनुबंध कार्यक्रम की शुरुआत की है।
इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा से किया गया जिसका सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ किया गया। जनपद गाजीपुर में लाइव प्रसारण रायफल क्लब सभागार में देखा और सुना गया।
जनपद स्तरीय इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक ज़खनियां वेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के खंदारी कैंपस के शिवाजी मंडपम से अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘शिक्षक समाज का दीपक है। जब दीपक ही बीमार रहेगा तो समाज को रोशनी कौन देगा। इसीलिए सरकार ने तय किया कि शिक्षकों को स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त किया जाए ताकि वे पूरी ऊर्जा के साथ बच्चों को पढ़ा सकें। इस योजना के तहत पात्र शिक्षको को सूचीबद्ध अस्पतालोन में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी साथ ही सामाजिक सुरक्षा के लिए पंजाब नेशलन बैक के साथ समझौता (एम ओ यू) किया गया है जिसके तहत दुर्घटना बीमा व टर्म लाइफ इन्श्योरेन्स का लाभ भी मिलेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने कहा कि ‘‘शिक्षक हमारे बच्चों का भविष्य बनाते हैं। सरकार ने उनकी स्वास्थ्य चिंता दूर कर बहुत बड़ा काम किया है। प्रदेशस्तरीय इस कार्यक्रम में जनपद गाजीपुर के पांच महाविद्यालयों के 22 शिक्षकों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा जनपद के 380 महाविद्यालयों के शिक्षक इस योजना से आच्छादित होंगे। जनपद गाजीपुर शिक्षकों को इस योजना में लाभान्वित करने वाला प्रदेश में दूसरा सबसे बडा जनपद होगा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षक एवं उनके परिवार के सदस्य अब प्रदेश के सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे।
विधायक जखनियां बेदी राम एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षको के सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। उनकी और उनके परिवार के स्वास्थ्य की चिंता अब सरकार की जिम्मेदारी है।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से लाभान्वित शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, प्राचार्य, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया।
Views: 1








