बीस शातिर अपराधी हुए तड़ीपार
गाजीपुर। जिले में शातिर अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा आम जनमानस में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा बीस अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार ढोल नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी, गाजीपुर द्वारा पारित आदेश के क्रम में जनपद के कुल 20 शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 2(बी) के अंतर्गत “गुंडा” घोषित करते हुए, उक्त अधिनियम की धारा-3(1) के अंतर्गत छह माह की अवधि के लिए जनपद गाजीपुर की सीमा से निष्कासित/तड़ीपार किया गया।
उक्त आदेश के अनुपालन में 26 जुलाई को जनपद के विभिन्न थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा थानाक्षेत्रांतर्गत नामित शातिर अपराधियों के निवास स्थान पर जाकर ढोल,नगाडे के साथ मुनादी कराते हुए थानों के थानाध्यक्ष द्वारा बाहर कर आदेश तामील कराया गया।
जनपद के जिलाबदर किये गये व्यक्तियों में राजदीप यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी ग्राम तरांव थाना रामपुर मांझा, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व० राजेश पाण्डेय निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा, शुभम राजभर पुत्र पंचम राजभर निवासी मरदह थाना मरदह, सलाम कुरैशी पुत्र वहीद कुरैशी निवासी राजापुर उर्फ आगापुर थाना सैदपुर, भीम साहनी पुत्र सुदर्शन साहनी निवासी मल्लाह टोली बहादुरगंज थाना कासिमाबाद, विद्यासागर राय पुत्र मारकण्डेय राय निवासी ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा थाना मुहम्मदाबाद, शिवानन्द राय पुत्र मारकण्डेय राय निवासी ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा थानामुहम्मदाबाद, अच्छेलाल बिन्द पुत्र भगवान बिन्द निवासी ग्राम मीरनपुर सक्का थाना कोतवाली सदर, दीपक बिन्द पुत्र वंशराज बिन्द निवासी ग्राम कासिमपुर थाना सुहवल, राकेश पुत्र नागेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम कासिमाबाद, थाना सुहवल, संदीप यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम हरिबल्लमपुर थाना मुहम्मदाबाद, ओमप्रकाश यादव पुत्र अम्बिका यादव निवासी ग्राम हरिबल्लमपुर थाना मुहम्मदाबाद, संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी ग्राम बसनियां थाना भांवरकोल, बबलू चौहान पुत्र जोगेन्द्र चौहान निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना कोतवाली सदर, सोनू यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम गंगापुर थाना दुल्लहपुर, रविन्द्र यादव पुत्र पलटन यादव निवासी ग्राम गंगापुर थाना दुल्लहपुर, संजय यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी ग्राम तालगांव उर्फ मोलनापुर थाना भुडकुडा,
विनीत राय पुत्र शिवशंकर राय निवासी ग्राम हुडिया थाना सुहवल, आकाश राय पुत्र विनीत राय निवासी ग्राम हुडिया थाना सुहवल तथा
तारकेश्वर राय उर्फ टुन्नू राय पुत्र शिवशंकर राय निवासी ग्राम बघोल थाना जंगीपुर शामिल रहे।
.इसके साथ ही प्रशासन द्वारा जनपद वासियों से अपील की गयी कि कोई भी व्यक्ति निष्कासित अभियुक्त को अपने यहाँ शरण न दें। आदेश का उल्लंघन करने पर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
.
Views: 13









