अवैध शस्त्रधारी अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रामपुर माँझा थाना पुलिस व एटीएस इकाई जनपद वाराणसी द्वारा संयुक्त रुप से अवैध शस्त्र रखने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त यूसुफ अली पुत्र आलमगीर शाह निवासी ग्राम गरथौली थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर को बासूचक हाल्ट स्टेशन के समीप बन्द पडे स्कूल से हिरासत पुलिस में लिया गया। उसके विरुद्ध अग्रेतर कार्यवाही हेतु उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 10









