दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जंगीपुर थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


          उपनिरीक्षक द्वय जमालुद्दीन व रामशरण कुशवाहा मय हमराह ने थाने पर दर्ज दहेज हत्या व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमें के वांछित आरोपी  अमरजीत राम पुत्र नारद राम निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को खिलवा मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 11


Leave a Reply