महिला को धोखे से जहर पिलाने का आरोपी चढा पुलिस के राडार पर 

गाज़ीपुर। महिला को धोखे से जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।


          उल्लेखनीय है कि गत पन्द्रह मई को वादी इमरान अली पुत्र अहमद अली निवासी तलवल थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने अभियुक्त गोविन्द राजभर उर्फ गाँधी पुत्र रामशोध राजभर* निवासी तलवल थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर पर अपनी भतीजी रोजी अंसारी को धोखे से जहर पिला देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। अभियुक्त की खोज में लगी पुलिस ने अभियुक्त गोविन्द राजभर उर्फ गाँधी पुत्र रामशोध राजभर* निवासी तलवल थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को रविवार को डिलिया व तलवल के मध्य नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में.प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह व उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह मय हमराह थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर रहे।

Views: 112

Advertisements

Leave a Reply