एक अभियुक्ता सहित पाच वांछित को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस टीम द्वारा वांछित एक अभियुक्ता सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।


       उल्लेखनीय है कि थाने पर धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3), 333, 324(4) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित वांछित आरोपी लालबाबू मौर्या पुत्र अजय मौर्या, अजय मौर्या पुत्र स्व. लोचन मौर्या, शशिकला मौर्या पुत्री अजय मौर्या, अर्जुन राजभर पुत्र बनेठी राजभर निवासीगण बंकाखास थाना कासिमाबाद गाजीपुर और रामबली राजभर पुत्र जलाधंर निवासी ग्राम बहादुरगंज चंडिका स्थान थाना कासिमाबाद गाजीपुर को पुलिस टीम द्वारा बहादुरगंज बस स्टैन्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराह तथा महिला आरक्षी  शिवानी तिवारी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।

Views: 148

Advertisements

Leave a Reply