पुरानी रंजिश में चली गोली, आरोपी फरार 

 गाजीपुर। जमीनी पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की देर रात, सादात थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक पक्ष द्वारा दुसरे पक्ष पर फायरिंग की घटना को लेकर गांव में सनसनी फ़ैल गई। फायरिंग की सूचना पर आनन-फानन में इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जूट गयी। 


      पहाड़पुर गांव निवासी अवनीश यादव ने बताया कि उनके गांव के अजय यादव एक निजी इंटर कालेज के प्रबंधक हैं और उनसे मेरा जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार की देर रात अजय यादव चारपहिया वाहन से अपने दो साथियों के साथ आये और अपने लाइसेंसी राइफल से हमारे ऊपर फायरिंग किया। हमने अपने घर में भाग कर जान बचाई। पीड़ित अवनीश यादव ने आरोपी अजय यादव सहित मजुई के राकेश यादव पुत्र रामजी यादव व नसीरपुर के सोनू यादव पुत्र मंगरु यादव के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।  

        इस संबंध में थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपीयों के धरपकड़ हेतु पुलिस दबिश दे रही है। आरोपीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Views: 172

Advertisements

Leave a Reply