पच्चीस हजार का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस टीम ने पच्चीस हजार रुपए के ईनामिया हत्यारोपी अभियुक्त पिन्टु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 


         उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 अगस्त 2024 को नाबालिग बच्चियों को जहर देकर हत्या करने के सम्बन्ध में थाना में  मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मुकदमें से सम्बन्धित पच्चीस हजार के ईनामिया अभियुक्त पिन्टु सिंह पुत्र अकबर सिंह निवासी सुन्दरपुर नौगवां थाना दिवियापुर जनपद औरैया विगत सात माह से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी सुरागरसी में लगी थी और  प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र मय हमराह थाना भुडकुडा द्वारा उसे सोमवार को रेलवे स्टेशन जखनियां रेलवे ट्रैक दक्षिणी रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 16


Leave a Reply