दोहरे हत्याकांड के मृतकों के परिजनों को मिला पांच लाख का चेक 

गाजीपुर। खानपुर क्षेत्र के उचौरी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल चिलौना कला गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक अनुराग सिंह और अमन चौहान के परिजनों से मिलकर सरकार की तरफ से आर्थिक मदद के रूप में पांच – पांच लाख रुपए का चेक सौंपा। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अन्य सुविधाएं भी परिवार को मिलेंगी। इस दौरान परिजनों ने नौकरी और परिवार की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस की‌। विशाल सिंह चंचल ने कहा कि उनकी मांगों पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जाएगा और जो भी सरकार की तरफ से संभव होगा उसे किया जाएगा। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर, तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply